lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Workshop organized for sanitation workers as part of 'Swachhata Pakhwada' (Cleanliness Fortnight)

लातेहार। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत शनिवार नगर पंचायत, लातेहार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सफाई कर्मियों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य विषय सफाई कर्मियों के लिए लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेशन तथा व्यावसायिक सुरक्षा रखा गया था. कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने आदि के नियमित उपयोग तथा स्वच्छता कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी.इसके साथ ही सत्र में कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण, लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सफाई कर्मियों ने भी पूरे उत्साह के साथ संवाद में हिस्सा लिया और अपने अनुभव तथा सुझाव साझा किए. इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक पिंटू कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर सहित अन्य कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाई मित्र उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!