WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बरवाडीह

पेसा कानून लागू कराने की मांग को प्रखंड कार्यालय का घेराव

लातेहार।  संयुक्त ग्राम सभा के तत्‍वावधान में  गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया. यह घेराव पेसाा कानून लागू नहीं करने के विरोध में था.  जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. नगर भ्रमण के बाद प्रर्दशनकारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Advertisement

जिप सदस्‍य कन्हाई सिंह ने कहा कि आज 29 सालो में भी प्रदेश में पेशा कानून को लागू नहीं किया जा सका है. उन्‍होने आगे कहा कि आज पूरे प्रदेश के प्रखंड व अंचल कार्यालय सरकार के छूट के कारण लूट का अड्डा बन गया है. आधार कार्ड से ले कर सभी योजनाओं में सिर्फ पैसे का खेल चल रहा हैं. कई गांवों के ग्राम प्रधानों ने ग्राम सभा के हक व अधिकारों का हनन करने का आरोप सरकार पर लगाया.

Advertisement

राज्य में पेसा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त ग्राम सभा के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज को राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर पूर्व मुखिया मुंद्रिका सिंह, सुरेश सिंह, दुलारी देवी, सुगनी देवी, मरियम टोपनो, अमलेश उरांव, राकेश कोरवा व संतोष ठाकुर समेत सैकड़ो की सख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!