Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीह

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

लातेहार। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उसका शव गुरूवार की सुबह जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिली.  स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक की पहचान चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी दसई सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में की है. मृतक के पास से मोबाइल और हेहेगड़ा से लातेहार का रेलवे टिकट बरामद किया गया है. घटना की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची. आरपीएफ मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि वह मेला देख कर हेहेगढ़ा से लौट रहा था. सभवत: उतरने के क्रम मे पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन की चपेट मे आ गया. आरपीएफ इस्‍पेक्‍टर राकेश रंंजन ने बताया कि घटना रात्रि तकरीबन एक बजे की है. आरपीएफ शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

rani

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!