लातेहार। पिछले दिनों पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से तेंदू (बीड़ी) पत्ता तोड़े की खबर शुभम संवाद ने प्रसारित की थी. इस सूचना पर सूचना पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की गयी है. बुधवार दक्षिणी वन प्रमंडल के गारू पूर्वी रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में वन विभाग के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में वन विभाग ने भारी मात्रा में अवैध तेंदू पत्ता जब्त किया गया है. गारू पूर्वी रेंज के रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. उन्होने बताया कि सूचना मिली थी कि लातेहार एवं पड़ोसी जिलों के कुछ वन माफिया गुपचुप तरीके से गारू रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में तेंदू पत्ता तुड़वाने का कार्य कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों से छापामारी किया और अवैध रूप से तोड़ा गया तेंदू पत्ता जब्त किया. हालांकि मौके पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. श्री दुबे ने बताया कि अवैध रूप से तेंदू पत्ता संग्रह करने वाल वन माफियाओं की पहचान की जा रही है. दुबे ने कहां कि रिजर्व वन क्षेत्र में किसी भी तरह की वन उत्पादों की कटाई या संग्रहण पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद कुछ वन माफिया ने वन अधिनियम का उल्लंघन कर तेंदू पत्ता तोड़ने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वन अधिनियम धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.