momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जदयू की बैठक संपन्‍न, संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर

लातेहार। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में किया गया.  बैठक का संचालन रामलगन सिंह के द्वारा किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन के विस्तार और पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना था. इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में लातेहार जिला संगठन प्रभारी दिलीप पांडेय मौजूद थे.k ayurweda.jpg n उन्‍होने कहा कि जदयू की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना बेहद जरूरी है. बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, सदस्यता अभियान की गति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. पार्टी नेताओं ने पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और जनसमस्याओं को उठाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया.  युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर  मोहम्मद मोइन कुरैशी, मनोज कुमार भारती, संतोष जायसवाल, जगनारायण सिंह व रविंद्र राम चंद्रवंशी मौजूद रहे. बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और संगठन की स्थिति से भी अवगत कराया. जिला अध्यक्ष ने सभी को एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!