IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

ट्रक चालक की पत्‍थर से कूच कूच कर हत्‍या

लातेहार। जिले में एक ट्रक चालक की हत्‍या पत्‍थर से कूच कूच कर दी गयी है. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पन्‍नाटांड़ पुलिस पिकेट के पास शनिवार की अहले सुबह की है. उसके पास से बरामद दस्‍तावेज में उसका नाम चंद्रभूषण मौवर, हाउसिंग कॉलनी, आदित्‍यपुन-1, सरायकेला अंकित है. पुलिस उसे बेहोशी की हालत में चंदवा सामुदायिक अस्‍पताल लायी थी. k ayurweda.jpg nयहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया. रिम्‍स ले जाते समय अमझरिया घाटी के पास उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने उसके पते पर घटना की सूचना दी है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेजा गया है. सूचना मिलने पर मृतक का पुत्र भी लातेहार पहुंच चुका है. पुलिस के अनुसार अज्ञात अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. हत्‍या से पूर्व ट्रक पर हमला करने का भी प्रयास किया गया है. इसमें ट्रक का शीशा टुट गया है. हत्‍या के कारणाें का पता नहीं चल पाया है. आशंका जतायी जा रही है कि लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!