mahesh singh banner new nn
लातेहार

करंट लगने से झुलसा बिजली विभाग का दैनिक वेतनभोगी, रांची में भर्ती

इलाज में मदद करने की अपील

लातेहार। बिजली विभाग, लातेहार में बतौर दैनिक वेतन भोगी कर्मी दिनेश कुमार करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया है. रांची के देवकमल अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना पिछले मंगलवार की है. जानकारी के अनुसार दिनेश यादव पिता छोटन यादव रेहड़ा स्थित फीडर में कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह 11 हजार वोल्‍ट के करंट की चपेट में आ गया. इसमे वह उसका चेहरा व शरीर का कई अंग बुरी तरह झुलस गया. घायज अवस्‍था में उसे सदर अस्‍पताल लाया गया, वहां से उसे रेफर कर दिया गया. यहां लातेहार के पूर्व कनीय अभियंता अंकित कुमार के प्रयास से उसे देवकमल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार दिनेश यादव के पिता छोटन यादव भी बिजली विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत हैं. दिनेश कुमार को न तो विभाग से और ना ही मानव प्रदाता कंपनी से किसी प्रकार की कोई मदद मिल पा रही है. उसके परिजन ने दिनेश के इलाज में मदद करने की अपील की.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!