momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

लातेहार के कुमार सूर्याकृत ने 62केजी भार में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया

लातेहार। आगामी 20 से 22 तक नागपुर महाराष्ट्र, में अंडर- 15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर -15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का आयोजन कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र मोरहाबादी, रांची में आयोजित किया. इस प्रतियोगिता में 62केजी वर्ग में लातेहार जिले के कुमार सूर्याकृत कुश्ती खिलाड़ी ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया.  इस आशय की जानकारी लातेहार जिला कुश्ती संघ के महासचिव मुन्‍ना कुमार सिंह ने दी. उन्‍होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ एवं खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. k ayurweda.jpg nप्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का उदघाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार चयन पर चयनित 20 बालक और 10 बालिका पहलवान सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 20 जून से  नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित अंडर -15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!