IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम कल नगर भवन में

लातेहार।  लातेहार जिला कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम का आयोजन 10 जून को नगर भवन, लातेहार में किया जायेगा.   इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने दी. उन्‍होने बताया कि आयोजन की तैयारियों के लिए एक बैठक कार्यकारी जिला अध्‍यक्ष गुंजर उरांव की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में श्री तिवारी के अलावा प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर यादव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन, मोती उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, दानिश आलम व मनोज पासवान आदि मौजूद थे. जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस के स्थायी सदस्यसह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,  लातेहार जिला प्रभारी पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू व मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह भाग लेगें. इससे पहले कांग्रेसी नगर भवन पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. कार्यकारी अध्‍यक्ष श्री उरांव ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. उन्‍होने बताया कि दस बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. उन्‍होने जिले के कांग्रेसियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!