लातेहार
सेलेस्टिन कुजूर को निणार्यक झारखंड आंदोलन के नायक सम्मान से नवाजा गया


लातेहार। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ( आजसू) पार्टी की 40 वें स्थाथना दिवस के मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय कमिटि सदस्य सेलेस्टिन कुजूर (लातेहार) को निर्णायक झारखंड आंदोलन के नायक सम्मान से नवाजा गया है. यह कार्यक्रम 22 जून को रांची के डा रामदयाल मुंडा जनजाति शोध संस्थान में आयोजित किया गया था. श्री कुजूर को मिले सम्मान पत्र में कहा गया है कि आपकी समर्पित भावना की झारखंड राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका रही है.
आजसू पार्टी के द्वारा वर्ष 1989 में 72 घंटे झारखंड बंद के परिणाम स्वरूप पांच दशक पुरानी झारखंड आंदोलन को न सिर्फ दशा और दिशा ही बदली वरन झारखंड आंदोलन के इतिहास में पहली बार भारत सरकार और आजसू आंदोलनकारियों के साथ झारखंड मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न हुई थी. झारखंड राज्य निर्माण इसी का परिणाम है और यह स्वर्णाक्षरों मे लिपबिद्ध है. श्री कुजूर को यह सम्मान मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है.