लातेहार। व्यवहार न्यायालय मेंकार्यरत एजीपी की नियुक्ति को अगले आदेश तक सेवा विस्तार दी गयी है. सरकार के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा जारी पत्र के आलोक में स्थानीय व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित वरीय अधिवक्ता अरविंद प्रसाद गुप्ता अपने पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे. श्री गुप्ता के सेवाकाल विस्तार पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.