लातेहार। जिला मुख्यालय के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साजू महाविद्यालय मे 14 अप्रैल को शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव किया गया. इसमें दो व्याख्यातों ने नामांकन किया. वोटिंग में 11 सदस्यों ने भाग लिया. इसमें प्रो रविंद्र कुमार व डा नरेश कुमार पांडेय का नाम शामिल था. चुनाव के बाद प्रो रविंद्र कुमार को सात और डा नरेश कुमार पांडेय को चार मत प्राप्त हुए. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने प्रो रविंद्र कुमार के विजयी होने एवं शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति पत्र जारी किया. श्री कुमार का कार्यकाल एक वर्ष का होगा. महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता समेंत अन्य व्याख्याता और अन्य शिक्षकोत्तर कर्मचारियों ने श्री कुमार को बधाई दी है और कहा कि श्री कुमार ने कार्य का निवर्हन पूरी निष्ठा व इमानदारी से करेगें.