लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने सदर थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल सुबह सुबह यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की. इस दौरान मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत 85 वाहनों का जांच की. जांच के क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 36 वाहनों चालान किया गया और 80,300 रूपये राजस्व वसूली गयी. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार को कठोरता से यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु कारवाई करने का निर्देश दिया. जिले में मौजूद सीसीटीवी कैमरा के मदद से बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन परिचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोरता पूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. लोगों से अपील की गयी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. जिले में मौजूद सभी पेट्रोल पंप में नो हेलमेट नो फ्यूल कैंपेन चलाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त लातेहार के द्वारा जिले वासियों से हेलमेट पहनने एवं सीटबेल्ट लगा कर ही वाहन परिचालन करने की अपील की हैं. मित्तल पेट्रोल पम्प मे ज़िला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल ले रहे चालकों को वार्निंग दे कर भेजा गया.