झारखंड
95 वाहनों की जांच की गयी, 35 वाहनो का कटा ऑनलाइन चालान

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिले के लातेहार व मनिका थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलायागया. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतू दुपहिया, चारपाहिया एवं भारी वाहनों की जांच की. इस दौरान कुल 95 वाहनों की जांच की गयी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 35 वाहनों से 1,43,500 रूपये का ई-चालान किया गया. चंदवा में 20 मोटरसाइकिल और चार भारी वाहनों से 56,000 रूपये और लातेहार में 11 भारी वाहनों से 87,500 रुपये का ऑनलाइन फाइन किया गया. इस दौरान डीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने से होता है. दुपहिया वाहन चालकों को उन्होने हेलमेट लगा कर वाहन चलाने की अपील की और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिक मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती है. उन्होने अपने नाबालिग बच्चों को दुपहिया वाहन नहीं चलाने देने की अपील की. कहा कि जब तक बच्चे बालिग ( 18 साल) के नहीं हो जायें उन्हे वाहन नहीं चलाना चाहिए. 



