Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

डीएवी पब्लिक स्कूल के नए विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के बहुप्रतीक्षित नए विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय के करकमलों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय हेतु भूमि विक्रय करने वाले लाल आशीष नाथ शाहदेव एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे. विद्यालय के शिक्षक प्रभात रंजन,अजीत कुमार, अजीत कुमार साहू अन्य संवेदक तथा विद्यालय के कार्यालय कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. भूमि पूजन के उपरांत ग्रामीणों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच प्रसन्नता के प्रतीक स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया.पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सहयोग एवं भविष्य के प्रति आशावाद से परिपूर्ण रहा. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए भवन के निर्माण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके. कक्षा नौ एवं 10 के संचालन हेतु आवश्यक सीबीएसइ, नई दिल्ली से मान्यता ,पंजीकरण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र एवं सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहुत जल्द विद्यालय अपने नए भवन में संचालित होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!