WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसडीओ से प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार । कुम्हार प्रजापति समाज, लातेहार प्रखंड के अध्यक्ष सह पत्रकार संजय प्रजापति एवं समाज के महासचिव पप्पू प्रजापति ने शुक्रवार को नवपदस्थ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुमार को नई जिम्मेदारी संभालने पर शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान जिले में सामाजिक गतिविधियों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नवपदस्थ एसडीओ के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों का बेहतर संचालन होगा तथा आम लोगों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलेगा।मौके पर संजय प्रजापति ने कहा कि समाज हमेशा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक विकास एवं जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!