latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

रुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, पूर्व मंत्री ने भाग लिया

बालूमाथ (लातेहार)। शनिवार काके प्रखंड के ओकिया गांव में  श्रीश्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्रयज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री व लातेहार के पूर्व विधायक बैजनाथ राम शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गाजे-बाजे के साथ चमरेगा नदी पहुंची, जहां यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे. यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान वेदी पूजन, भक्ति जागरण, जलाधिवास, अन्नाधिवास, मूर्ति महा स्नान, नगर भ्रमण और 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा जैसे अनुष्ठान होंगे. जबकि 24 अप्रैल को विसर्जन के साथ समापन किया जाएगा.मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार जी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश साहू जी,जिला परिषद सदस्य श प्रियंका कुमारी,यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु ,समाजसेवी प्रदीप यादव ,मनोज यादव, युवा नेता अंकित पाण्डेय,दीपक कुमार, संदीप कुमार,राजेश यादव और नीरज रजक जी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!