लातेहार। एक कलयुगी भाई ने जमीन विवाद में अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. इतना ही हत्या करने के बाद उसने शव को ठिकाने लगा दिया और समाज व परिवार में सामान्य रूप से रहने लगा. किसी को यह शक भी नहीं हुआ कि उसने अपने भाई की हत्या की है. घटना 21 दिन पहले चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा गांव की है. बुधवार को पिछले 21 दिनों से लापता दयाल टोपनो (40) का क्षत विक्षत शव पुलिस ने बुधवार को एक खेत से बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्तों का एक झुंड़ एक खेत में मिट्टी खोद रहा है. कुत्तों के द्वारा मिट़टी खोदने पर अंदर से नर कंकाल दिखायी पड़ा. इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने चंदवा थाना को दी. सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला. शव की शिनाख्त दयाल टोपनो के रूप में की गयी. शव के निकलने के तुरंत बाद भीड़ में खड़ा एक युवक वहां से भागने लगा. पुलिस को उस पर कुछ संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ पर पकड़ लिया. पूछे जाने पर उसने कबूल किया कि वह मृतक का सगा बड़ा भाई पास्कल टोपनो है. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि जमीन विवाद में उसने अपने भाई की हत्या की थी. उसने खुलासा करते हुए बताया कि पिछले एक जुलाई को दोनों भाईयों ने बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के दौरान ही दोनो में जमीन को ले कर विवाद हुुुआ. इतने में उसने वहां रखे लोहे की रॉड से दयाल के सिर मेंं वार कर उसकी हत्या कर दी. बाद मे शव को घर से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर ले जा कर खेत में दफना दिया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. चंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के आरोपी भाई पास्कल टोपनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.