Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

स्‍वतंत्रता दिवस के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्‍यास किया गया

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की संध्‍या छह बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रतिभागियों का पूर्वाभ्यास कराया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस पूर्वाभ्‍यास में उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के चयन को लेकर चयन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं. पूर्वाभ्यास एवं चयन प्रक्रिया में चयन समिति के सदस्य रेडक्रास सोसायटी के सचिव जावेद अख्तर, स्‍वर संगम म्‍यूजिकल ग्रुप के निदेशक  आशीष टैगोर, जवाहर नवोदय विद्यालनय के शिक्षक दीप ओझा, एडीपीओ शिव शंकर प्रभात और सर्व शिक्षा अभियान की कार्यालय सहायक बसंती रीता टोप्पो शामिल थे.  समिति के सदस्यों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए. पूर्वाभ्यास में जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लातेहार व मनिका, आश्रम आवासीय विद्यालय मनिका,  जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालक एवं बालिका), डीएवी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा चंदवा के त्रिवेणी पब्लिक स्‍कूल और ग्रीनफिल्‍ड एकेडमी  के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया. प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चयन समिति द्वारा प्रस्तुतियों की गुणवत्ता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों को 15 अगस्‍त की संध्‍या पांच बजे तक नगर भवन पहुंचने का निर्देश दिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!