mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

जतरा मेले से लौट रहे थे युवक व युवती, बाइक पेड़ से जा टकराई, दोनों की मौत.*

बालूमाथ (लातेहार):- रविवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी. जब बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के पकरी के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिसमे सवार एक युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों मृतकों की पहचान पूनम कुमारी 18 वर्ष, पिता इंद्रदेव उरांव, ग्राम लावागड़ा, थाना हेरहंज व अनुज उरांव, 20वर्ष, पिता जगदीश उरांव, ग्राम डहु, थाना टंडवा के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बालू में लगे जतरा मेला को देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पकरी ग्राम के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिससे मौके पर ही दोनों युवक व युवती की मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती शनिवार से ही अपने घर से निकली हुई थी. घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. युवक व युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!