WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक घुस लेते गिरफ्तार

ACB takes big action against corruption, Rojgar Sevak arrested while taking bribe

लातेहार। जिले में एसीबी, पलामू की टीम ने बड़ी कारवाई की है. एसीबी ने जिले के मनिका प्रखंड के बरवैया पंचायत में कार्यरत चंदन कुमार रोजगार सेवक को पांच हजार रुपए घूस लेते  उसके डेरा से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने उसे ले कर पलामू ले जा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का सूअर शेड निर्माण पूरा हो गया था. पैसे निकासी के लिए रोजगार सेवक के द्वारा पांच रुपए घूस मांगा गया था.लेकिन लाभुक घूस नहीं देना चाहता था. उन्होंने इसकी सूचना एसीबी टीम को दी. एसीबी के टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की.

Advertisement

एसीबी टीम की कार्रवाई के बाद प्रखंड व जिले के कर्मियों में हड़कंप मच गया है. मालूम हो कि पांच मई को ही लातेहार अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!