लातेहार
प्रोजेक्ट जेएआई के लिए लातेहार जिले के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता रिषभ रंजन का चयन
रिषभ रंजन व्यवहार न्यायालय, लातेहार के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार के पुत्र हैं


बता दें कि यह कार्यक्रम का प्रथम चरण 30 अक्टूबर से किया गया है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल चार चरणों में संपन्न होगा. इसमें व्यावसायिक आचरण, अधिवक्ता नैतिकता, प्रभावी पैरवी तथा कानूनी सहायता से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.इसके साथ ही, फील्ड वर्क के माध्यम से प्रतिभागियों को एसिड अटैक पीड़ितों, घरेलू हिंसा से प्रभावित व्यक्तियों, LGBTQ+(Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender, and Queer ) समुदाय, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, वंचित बच्चों तथा किशोर न्याय से जुड़े मामलों में कानूनी सहायता प्रदान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं की कानूनी दक्षता को बढ़ाना तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है. लातेहार से रिषभ रंजन का चयन होने पर स्थानीय अधिवक्ता व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है. 