maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

आवासीय विद्यालयों के निविदा में गड़बड़ी का आरोप, ऑनलाइन टेंडर की मांग

बालूमाथ (लातेहार)। जिले के कई प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय एवं सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई निविदा में भारी गड़बड़ी किए जाने का आरोप संवदकों ने लगाया गया है. सवेदको ने चतरा सांसद कालीचरण‍ सिंह, विधायक प्रकाश राम व रामचंद्र सिंह तथा उपायुक्त को एक आवेदन देकर कहा है कि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई को रखी गई थी. लेकिन 27 में को कार्यालय द्वारा यह सूचना दिया गया कि बकरीद की छुट्टी के कारण 27 मई तक ही टेंडर डाला जाएगा. इसके बाद जिला के अधिकांश संवेदकों ने टेंडर डाल दिया और सील होने का इंतजार करते रहे. इसी बीच शाम पांच बजे किसी खास संवेदक से 32 निविदा प्रपत्र विभिन्न प्रखंड के खरीद कर निविदा डलवाया गया. सवेदको का आरोप है कि कई वित्तीय बिड गुप्त तरीके से उसी संवेदक को दे दिया गया और वह संवेदक जिले के सभी प्रखंडों में एक ही न्यूनतम मूल्य डालकर पैकेज एक के सभी टेंडर अपने सिंडिकेट को आवंटित करवा लिया. लोगो ने कहा है कि अभी पैकेज दो-तीन एवं चार में निविदा खोलनी बाकी है. आशंका है कि हम लोगों का जो वित्तीय बिड है वह भी चहेते संवेदकों को लाभ पहुंचाने को उद्देश्य से दिखा दिया गया है और आने वाला सभी पैकेज सिर्फ उसी सिंडिकेट को मिलने की संभावना है. संवेदकों ने इस गड़बड़ी को देखते हुए इस ऑफलाइन टेंडर को रद्द करते हुए ऑनलाइन टेंडर कराने की मांग की. आवेदन में दिलीप पाठक ,सालू कंट्रक्शन, साहू ट्रेडर्स, गुप्ता इंटरप्राइजेज, माही ट्रेडर्स, कौशल ईटरप्राइजेज व अर्श इंटरप्राइजेज समेत दर्जनों सवेदको का हस्ताक्षर मौजूद है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!