Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

आशीष शाहदेव अध्‍यक्ष व रूद्रप्रताप सिंह प्रशिक्षित सहायक अध्‍यापक संघ के महासचिव बने

लातेहार। शहर के उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय, अमवाटीर परिसर में मंगलवार को सहायक अध्यापकों की बैठक की एक बैठक संजय कुमार द्विवेदी की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड राज्य आकलन सफल सह  प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी व प्रदेश महासचिव बबलू सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में संघ का पुर्नगठन किया गया. सर्वसम्‍मति लाल अशीष नाथ शाहदेव को अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह को महासचिव, संजीव द्विवेदी कोषाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, संबोधि यादव को संयोजक और विजय प्रसाद को संरक्षक बनाया गया. सभी पदधारियों का माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया गया. बैठक में आगामी 18 अप्रैल को रांची में आहुत धरना प्रदर्शन्‍ को सफल बनाने की अपील की गयी. प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आंदोलन ही एक मात्र अंतिम रास्‍ता है. सरकार संघ की कोई विचार नहीं कर रही है. सरकार अपने वादों को भूलकर सहायक अध्यापकों को के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्‍होने 18 अप्रैल के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में प्रमोद प्रसाद, अमित कुमार सिंह, राकेश कुमार तिवारी, सनोज राम, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार तिवारी, फेलिसिता कुमारी, सुनैना देवी, ओमप्रकाश, शकील खान, अनुज कुमार सिंह, नंदकिशोर यादव, संजय कुमार द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कुमार सौरभ, सियाराम सिंह, निलेश कुमार, राजू कुमार, सतीश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!