


विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कामेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, एसआई गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अंजुमन सदर हाजी शब्बीर, सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह, सदस्य मो शमीम के साथ साथ 47 बार रक्तदान करने वाले पत्रकार जावेद अख्तर का कमिटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेता हाजी मोतीउर रहमान, मो जुबेर, जमीयत उलेमा के मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ने अपने संबोधन में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने के लिए मुस्लिम यूथ कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए मुहम्मद साहब के मानवता के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया. कार्यक्रम का संचालन कमिटी के उपाध्यक्ष कमरुल आरफी व धन्यवाद ज्ञापन सचिव मो इमरान ने किया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने महिला रक्तदाताओं को विशेष रूप से सर्टिफिकेट व उपहार देकर तो मुस्लिम यूथ कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया.
प