Banner (6)
Banner (8)
prakash ram
ramchandra singh
sp
Banner (10)
harishankar yadav
amit yadav
bdo co
bhawan
CS
dto
hira yadav
mahesh singh
pawan kr
rajan tiwari
rajiv ranjan
ramdev singh
Road
Banner (9)
IMG-20260815-WA0021
BAN986742
BAN320654
rajan tiwari
झारखंडबरवाडीहलातेहार

अंचलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, दो हजार सीएफटी बालू जब्त किया

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिले खनिज पदार्थों के अवैध उत्‍खनन, भंडारण व परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने शनिवार की देर रात को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू उत्खनन व भंडारण के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. अभियान में बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार एवं एसआई राजन अधिकारी भी शामिल थे. इस दौरान अंचलाधिकारी ने बरवाडीह रेल क्षेत्र में बन रहे रेलवे क्वार्टर परिसर में छापामारी की. यहां भारी मात्रा में बालू पाया गया. तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब दो हजार सीएफटी बालू जब्त कर लिया.  अंचलाधिकारी ने कहा कि संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त किया गया बालू वैध है या अवैध. हालांकि इस कार्रवाई से इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!