file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

ब्राइट चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

बरवाडीह (लातेहार)  बरवाडीह के लुहुर स्थित ब्राइट चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया.  इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सुनील ठाकुर के सानिध्‍य में स्कूली बच्चों ने केक काटा और प्रभु यीशु का जन्‍मदिन मनाया.  मौके पर छात्रों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक प्रस्‍तुत किया. सांता क्लाज के रूप में सजे छोटे–छोटे बच्चों ने सबका मन आकर्षित किया.

Advertisement

इस अवसर पर सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे और कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये.  संचालक ने सबको शुभकामना देते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया. शिक्षकों ने सबको शुभकामना देते हुए यीशु मसीह के जन्म व उनके अनुदानों से अवगत कराया.

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी ने किया. मौके पर शिक्षक सूर्योदय सिंह, राधा कुमार, लवली कुमारी, रीना कुमारी, रूबी कुमारी, लोकेश सिंह, रूबी खातून और राहत अंजुम के अलाव कई अभिभावक मौजूद थे.

Advertisement

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!