WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

हलवाई समाज ने हर्षोल्‍लास के साथ मनायी बाबा गणिनाथ की जयंती, विधायक थे मुख्‍य अतिथि

बरवाडीह (लातेहार) । बरवाडीह के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) के बरवाडीह कमेटी के द्वारा बाबा गणिनाथ की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह व जिप सदस्य संतोषी शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Advertisement

मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा आज हलुवाई समाज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. हलुवाई समाज को झारखंड में एनेक्सचर वन में रखा गया है उनका प्रयास होगा कि सभी सरकारी लाभ भी उन्हें मिल सके. इतना ही नहीं झारखंड में वैश्य समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ ने समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर काम करने का संदेश दिया था. इसलिए इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों को संगठित और शिक्षित होने का संकल्प लेने की जरूरत है.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि हलुवाई समाज का यह सम्मेलन बाबा गणिनाथ के नाम संपर्पित है. इसलिए बाबा गणिनाथ के आदर्शो को अपनाने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि आज हलवाई समाज सभी क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है. पूरे राज्य में आगे बढ़ रहा है. वहीं कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक और इंटर में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों और अन्य क्षेत्र में बेहतर करने वाले लोगों को विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष संजय प्रसाद संजू ने की. कार्यक्रम में लातेहार जिला अध्यक्ष आनंद प्रसाद नंदू, शिक्षक महेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की पूजा अर्चना और झंडोत्तोलन के साथ किया गया. मौके पर कमेटी के रामनाथ प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, सिद्ध नाथ प्रसाद, संतोष प्रसाद, अंकित कुमार, बबन प्रसाद, उत्तम प्रसाद, अनिल प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, शिवप्रसाद साव, विजय प्रसून, चलितर साल, अजीत प्रसाद, आशीष प्रसाद, सुनील प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!