Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की, संगठन सशक्तीकरण पर की चर्चा

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर भाजपा लातेहार जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे एवं जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने शिष्टाचार एवं औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की. पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया. मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पिछले 21 एवं 22 मई को लातेहार में सफलतापूर्वक संपन्न हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने इस कार्यक्रम के सफ़लता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव जी सहित जिले के सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रशिक्षण पर निर्भर करती है तथा लातेहार जिला संगठन द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है. उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. इस अवसर पर राकेश दुबे एवं मुकेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को लातेहार आगमन का आग्रह किया. इस पर श्री साहू ने शीघ्र ही लातेहार आने की सहमति प्रदान की.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!