green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

वीर बाल दिवस पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

लातेहार। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह जी के अध्यक्षता में स्‍थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभात भुइयां मौजूद थे. श्री भुइयां ने अपने संबोधन में कहा कि यह वह दिन है जो हमारे शहीदों की निडर आत्मा को हर दिल में जगा देता है, जब मैं बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को स्मरण करता हूं तो मुझे हमारी राष्ट्रीय आत्मा के सच्चे रखवाले दिखाई देते हैं. उनका साहस हमें याद दिलाता है कि हमें किस प्रकार का देश बनाना है ऐसा देश जो भाई की बजाय धर्म के अत्याचार के वजह सत्य को और स्वार्थ की वजह बलिदान को चुनता है. जब छोटे साहबजादौ को दीवार में जिंदा चुनवाया गया है, हमारे इतिहास के सबसे पीड़ा दायक और पवित्र स्थान में से एक है उस दिन माता गुजरी जी ने उन्हें नीला बाना पहनाया असहाय की तरह नहीं बल्कि बलिदान के लिए तैयार योद्धाओं की तरह, दीवार उठती गई फिर भी उन्होंने समझौते की पुकार नहीं कि, उन्होंने जीवन के बदले अपना धर्म नहीं बेचा जब हम वीर बाल दिवस मनाते हैं तो हम साहबजादौ द्वारा आत्मसमर्पण के बजाय शहादत चुनने के इस सर्वोच्च निर्णय का सम्मान करते हैं. बाबा वीर साहबजादौ को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस बलिदान को 26 दिसंबर 2022 को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय पूरे देश में लागू किया.
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि बंशी यादव व समाप्ति की घोषणा जिला कार्यक्रम संयोजक सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने की. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी जी, जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, गुरमीत सिंह, विनोद प्रकाश मल्‍लान आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!