maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहराजनीतिलातेहार

भाजपा का धरना प्रदर्शन, किसानों, महिलाओं और भ्रष्ट व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा

हेमंत सरकार आज हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है : हरिकृष्ण सिंह

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बरवाडीह मंडल की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह शामिल हुए. धरना कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार को वादाखिलाफी, किसानों की अनदेखी और जनता को भ्रमित करने वाली सरकार करार दिया. अपने संबोधन में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई हेमंत सरकार आज हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा तक नहीं मिल पाया है. सरकार ने किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों के खाते में उनकी मेहनत की राशि नहीं पहुंची. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में धान बुआई का समय आने वाला है और किसान फिर से पूंजी लगाने की चिंता में डूबे हैं. उन्होंने सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि मुफ्त बिजली, पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी और महिलाओं को सम्मान राशि देने जैसे तमाम वादे केवल चुनावी जुमले साबित हुए. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 60 लाख महिलाओं को लाभ देने की बात कही गई थी, लेकिन अब केवल 29 लाख महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल रहा है. बाकी महिलाएं आज भी प्रखंड और पंचायत कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार हर सवाल के जवाब में सिर्फ मैयां सम्मान का रट लगाकर जनता को गुमराह कर रही है. पूर्व विधायक ने अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी गलत कार्यों में शामिल है तो उसे यह याद रखना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता हर गलत कार्य का हिसाब जरूर मांगेगी. धरना कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार के साथ-साथ मनिका विधायक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. वहीं अतुल सिंह, प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जयसवाल, वरिष्ठ नेता विष्णु राम, छिपादोहर मंडल अध्यक्ष सुनीता कुमारी, रूपाली सिंह, विनय चंदेल, सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरी, दीपक तिवारी, जिला मंत्री अजय प्रसाद और नन्देव सिंह समेत कई नेताओं ने मंच से सरकार पर तीखा प्रहार किया. कार्यक्रम में मंच का संचालन युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया. वहीं मौके पर सांसद मनोज यादव, जनता पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ओपी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अशोक प्रसाद, हेमंत कश्यप, ओमप्रकाश लाल, जसिंता देवी, संतोष विश्वकर्मा, अमरेंद्र रजक, सतीश यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!