Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

महिला आक्रोश मार्च में भाजपा ने दिखायी ताकत

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के नेतृत्व में रांची के मोहराबादी मैदान में शनिवार को महिला आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया.  लातेहार जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव के नेतृत्‍व में काफी संख्‍या में भाजपा व महिला भाजपा की नेत्रियों ने इसमें भाग लिया. पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो समेंत अन्‍य विपक्षी दलों को पूरा देश जान चुका है.  उन्‍होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने इसे पारित नहीं होने दिया. इस आक्रोश मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने इस दौरान जेएमएम और कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. आक्रोश मार्च से पहले मोरहाबादी मैदान के समीप एक जनसभा आयोजित की गई.  केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस महिला आक्रोश कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के अलावा नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में चल रही जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार पर जमकर निशाना साधा. लातेहार से पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, बबन पासवान, छोटू राजा, विष्‍णुदेव प्रसाद गुप्‍ता, रानी देवी, आशा देवी, सीतामनी तिर्की, सुकन्‍या देवी समेंत कई भाजपा नेता व नेत्रियों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!