लातेहार। गुरूवार की दोपहर सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के बीच बेंदी रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है. शव डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या 218/22 से 36 के बीच बरामद किया गया. शव की शिनाख्त 15 वर्षीय रिमझिम कुमारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह बेंदी ग्राम में अपनी नानी के घर आयी थी. बताया जाता है कि घर में आपसी विवाद होने के बाद वह अपने घर से निकल गयी थी. बाद में उसका शव रेलवे ट्रैैक में बरामद किया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. प्रथम दृृृृृष्टया यह मामला घरेलु विवाद से जुड़ा है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारियों में जुटी है. घटना के बाद गांव में गम का माहौल है.