लातेहार। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव को एक बेंच में सोये हुए मुद्रा में बरामद किया गया है. हालांकि प्रारंभ में शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी थी. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी. आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही थी. दोपहर बाद शव की शिनाख्त सरयु प्रखंड के रोल गांव निवासी शहजाद अंसारी पिता स्व इसराफिल अंसारी के रूप में की गयी. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.