latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बारात से लौट रहा बोलेरो पेड़ से टकराया, सात घायल, दो रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। बारियातू थाना  क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम में बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. इस घटना में बोलेरो मे सवार  सात लोग घायल हो गए. सभी लोग बोलेरो से बारात में शामिल होने लाटू कसमार गए थे और वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई. हादसे में जयराम भगत, 60 वर्ष, पिता स्व सहदेव भगत, दीपनारायण उरांव, 26 वर्ष, पिता लक्ष्मण भगत, संतोष उरांव, 25 वर्ष, पिता स्व रामा उरांव, कार्तिक भगत, 29 वर्ष, पिता पूरन टाना भगत, रविंद्र भगत, 27 वर्ष, पिता सीताराम भगत सभी ग्राम उलातू, सिमराटाड़ निवासी बताए जा रहे हैं. जबकि अनीश उरांव, 22 वर्ष, ग्राम बड़गांव, थाना टंडवा का निवासी शामिल है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दीपनारायण उरांव और रविंद्र भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!