WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

ब्रह्मकुमारी बहनों ने डीसी, एसपी व डीडीसी को बांधी राखी

Advertisement

लातेहार। शहर के सोन भवन में अवस्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा की बहनों ने बुधवार उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी मो सैयद रियाज अहमद व सार्जेंट मेजर राजकुमार लकड़ा सहित अन्य कई अधिकारियों को राखियां बांधी. राखी बांधने के उपरांत बहनों ने उन्‍हें इश्‍वरीय उपहार भेंट किया.

पुलिस अधीक्षक को को राखी बांधती बीके बहनें
Advertisement
उप विकास आयुक्‍त को राखी बांधती बीके बहनें

खर्ची स्वरूप अवगुणों का त्याग और सतगुणों को धारण करने का संकल्प दिलाया.  उन्होंने अधिकारियों से वचन लिया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करेंगे. ब्रह्माकुमारी अमृता बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक और नैतिक मूल्यों को सशक्त करने का एक अवसर है. बहनों ने अधिकारियों को आध्यात्मिक संदेश भी दिया. जिसमें स्व-परिवर्तन से समाज-परिवर्तन की प्रेरणा समाहित थी. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व यदि इस तरह के आध्यात्मिक उद्देश्य के साथ मनाए जाएं तो यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. एसपी कुमार गौरव ने भी बहनों के संदेश को प्रेरणादायी बताया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!