Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

कार, पीकअप व बाइक आपस में भीड़े, नौ घायल, एक रेफर

लातेहार। एक सड़क दुर्घटना मेंं नौ लोग घायल हो गये. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया. यहां सभी का  प्राथमिक इलाज किया गया. जबकि एक को रांची के रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने वाहनों को जब्‍त कर लिया है. जानकारी के अनुसार डालटनगंज के कुछ लोग एक बार में सवार हो कर तिलैया से  एक वैवाहिक कार्यक्रम से  लौट रहे थे. इसी क्रम में बारियातू थाना के ठीक सामने एक बाइक सवार को उन्‍होने टक्‍कर मार दी. टक्‍कर मारने के बाद विपरित दिशा से आ रही एक पिकअप वैन को कार सवार ने टक्‍क्‍र मार दी. पिकअप वैन बारियातू बाजार जा रही थी. टक्‍क्‍र इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया. कार में सवार तीन नाबालिग समेंत पांच लोग घायल हो गये. इसमें सकलदेव भारती (60),  अनिल गिरी (40) राकेश गिरी (15), अमीत गिरी (12), जलेश्‍वर गिरी (12) का नाम शामिल है. पिकअप चालक दीपक गुप्‍ता (25) भी घायल हो गया. वहीं बाइक मेंं सवार तीन नाबालिग रूपलाल गंझू (15), सुनील कुमार (8) और राहुल कुमार (10) भी घायल हो गये. स्‍थानीय लोग और बारियातू पुलिस की मदद  से सबों को बालुमाथ अस्‍पताल लाया गया. यहां बाइक सवार रूपलाल गंझूू  को बेेहतर इलाज के लिए रिम्‍स भेज दिया गया है. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!