WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

कब्र पर्व को लेकर ईसाई समुदाय की तैयारी शुरू

महुआडांड़(लातेहार)। दो नवंबर को ऑल सोल डे (कब्र पर्व) को लेकर प्रखंड महुआडांड़ के ईसाई समुदाय के कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू हो चुकी है। अम्बोटोली, गुड़गुड़टोली, बरटोली, विश्रामापूर, गोठगांव, साले, रेगाई, कुरूद, कुरो कला, चम्पा, कुरूद, के कब्रिस्तान समेत अन्य कब्रिस्तानों में भी तैयारी जोरो पर है। रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है।कब्रों की साफ-सफाई और खराब पड़े कब्रो को मरम्मत किया जा रहा हैं।कब्र पर लगे क्रूस की रंगाई भी की जा रही है।

मृत परिजनों को याद करने का पर्व

गौरतलब हो कि रोमन कैथोलिक एवं जर्मन चर्च के मसीही विश्वासी अपने मृत प्रियजनों की याद में यह पर्व मनाते हैं। इस दिन कब्रिस्तान में मिट्टी को समर्पित हो चुके अपने पूवर्ज, सगे परिजनों को याद किया जाता है। यह उनकी भावना और अपनों से घनिष्ठता को दर्शाता है। इसी क्रम में कब्र पर फूल चढ़ाए जाते हैं. पुरोहितों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के बाद मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं।कब्र पर्व के पुर्व इसाई समुदाय के लोग संतों का पर्व मनाते हैं।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!