mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं जिला अनाबद्ध निधि मद के तहत  क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्‍त ने स्वीकृत योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्रता से पहुँच सके. उन्‍होने कहा कि डीएमएफटी एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संचालित योजनाएँ जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.  उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन,  कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा करते हुए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की मापदंडों के अनुरूप सभी सूचकांकों में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्‍त ने दिया.  बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!