लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को झारखंड से झामुमो के द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामित करने पर श्री राम को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. लोगों ने उन्हें जीत की अग्रीम बधाई दी है. लातेहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल के अलावा विनोद महलका, शशिभूषण सिंह, सुदामा प्रसाद प्रसाद, रामनाथ अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, सुनील शौंडिक, निर्दोष गुप्ता के अलावा श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ समिति के डा विशाल शर्मा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, संतोष प्रसाद अग्रवाल, आशीष प्रसाद, अनिल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद के अलावा मोती प्रसाद सोनी, राजेंद्र पासवान, वीरेंद्र प्रसाद आदि ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपनी शुभकामनायें एवं बधाई दी है.