WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

कांग्रेस को पंचायत व टोलों तक में मजबूत बनाना है: शाहदेव

Advertisement

लातेहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन मंथन- 2025 के तहत शुक्रवार को लातेहार जिला में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटि को  गठन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. लातेहार परिसदन में आयोजित इस बैठक की अध्‍यक्षता जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने की. बैठक में लातेहार जिला सह प्रभारी डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि संगठन सृजन मंथन- 2025 के ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटि का गठन किया जाना है. उन्‍होने कहा कि कांग्रेस को पंचायत व टोलों तक में मजबूत करना है.

Advertisement

श्री शाहदेव ने इस कार्य में अपनी जिम्मेदारी को पूरी संजीदगी से पूरा करने की अपील कांग्रेसियों से की.  समीक्षा बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेवारी है. कांग्रेस नेतृत्व यह संगठन सृजन कार्यक्रम इसी के लिए चलाया है. विधायक श्री सिंह ने कहा कि लातेहार जिला को झारखंड में नंबर एक बनाना है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव ने कहा कि इस माह के अंत तक सभी ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटि का गठन कर लिया जायेगा.

Advertisement

बैठक में लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सह बालूमाथ प्रखंड पर्यवेक्षक पंकज तिवारी, लातेहार प्रखंड पर्यवेक्षक इस्तेखार अहमद, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, सरयु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशगर अली,  मनिका विधायक प्रतिनिधि सह सरयु प्रखंड पर्यवेक्षक हरिशंकर यादव, मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दरोगी यादव, कामेश्वर यादव, विश्वनाथ पासवान, सुनील प्रसाद, बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, लातेहार जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम अंसारी, उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान,समशूल अंसारी ,नागेश्वर यादव आदी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!