latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राजनीति

कांग्रेस झारखंड प्रभारी तीन को आयेगें लातेहार

लातेहार। झारखण्ड प्रदेश के प्रभारी के. राजू  आगामी तीन जुलाई को लातेहार आयेगें और यहां कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगें. इस आशय की जानकारी कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर प्रसाद यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि श्री राजू जिले के चंदवा प्रखंड के पूर्वी पंचायत क ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटि के सदस्‍यों के साथ पूर्वाहृन साढ़े दस बजे बैठक करेगें. इसके बाद मनिका प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के साथ अपराह्न एक बजे स्थानीय लोहिया भवन मे बैठक करेंगे. श्री यादव ने बताया कि इसके बाद संध्‍या चार बजे लातहार परिषदन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं केे साथ बैठक करेंगे. जिला अध्‍यक्ष श्री यादव ने इस मौके पर भाग लेने की अपील कांग्रेस के सभी पदधारी व कार्यकर्ताओं से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!