लातेहार। सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के जवान ने शनिवार को रक्तदान कर ग्राम गणेशपुर निवासी विकास उराव के छह वर्षीय पुत्र बिपीन उरांव के लिए रक्तदान कर उसकी जीवन रक्षा की. विपिन थैलेसीमिया रोग से ग्रसित है. उसके शरीर में रक्त की अधिक कमी हो जाने के कारण चिकित्सकों ने उसे रक्त की अत्यंंत आवश्यकता थी. इसकी सूचना सदर अस्पताल, लातेहार द्वारा सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के कमांडेंट रतीन्द्र चरण मिश्र को प्राप्त हुई. उन्होंने तत्काल 11 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक भेज कर रक्तदान करा बच्चे की जीवन रक्षा की. सीआरपीएफ ने बच्चें के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की. विपिन के परिजनों ने श्री गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया. ज्ञात हो कि सीआरपीएफ अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन में भी आगे रहता है. सीआरपीएफ के जवान हर मौके पर रक्तदान कर लोगों की जीवन रक्षा की है. सीआरपीएफ लोगों को सुरक्षा देने के लिए सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेतेे रहा है.