Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट को विदाई दी गई

 


 

लातेहार। सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन लातेहार के कम्मडेंट याद राम बुनकर 30 अप्रैल को  सेवानिवृत्त हो गए. श्री बुनकर ने 28 वर्ष देश की सेवा में समर्पित किये. किनामाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक कार्यक्रम आयोजित कर श्री बुनकर को भावभीनी विदाई दी गई. विदाई समारोह के अवसर पर रतीन्द्र चरन मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ अमूल्या कूजुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी(एस0जी0), उप कमाडेंट शोभनाथ एवं कैम्प में उपस्थिति अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे. श्री बुनकर मूलतः राजस्थान के निवासी है तथा वर्तमान समय में दिल्ली में रहते हैं. 1998 में सीधे राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुए एवं 18 जुलाई 2024 से 11वीं बटालियन में अपनी सेवा दी. बीते 28 वर्षों में देश के विभिन्न अति संवेदनशील नक्सल व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों सहित देश के अन्य हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, खूफिया सूचनाएं और चुनाव संबंधी चुनौतियों को कुशलतापूर्वक संभालने का अनुभव रहा. उन्होंने सेवा के दौरान श्री माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाई. श्री बुनकर एक कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शक के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि, लेखक, गायक एवं वादक भी है. मानवीय पहलू के बहुत धनी है जो हमेशा जरूरत मदों की मदद के लिए तत्पर रहते है. उन्हें सेवाकाल के दौरान कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कायों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार अलंकरणों से अलंकरित किया गया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!