महुआडांड़(लातेहार)। प्रखंड परिसर स्थित पुराने अंचल भवन सभागार में बुधवार को डीलर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार ने की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए डीलरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तारपूर्वक रखा.
Advertisement
बैठक में डीलर संघ ने विभाग से डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने की मांग की. संघ का कहना है कि डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू होने से लाभुकों को समय पर और आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी. इसके अतिरिक्त बैठक में तराजू और ई-पॉस मशीन की रिपेयरिंग सुविधा महुआडांड़ में ही उपलब्ध कराने की मांग उठी. ही डीलर संघ ने विभाग से लंबित कमीशन भुगतान को अविलंब जारी करने की भी मांग की. डीलरों का कहना है कि लंबे समय से कमीशन का भुगतान लंबित है, जिसके कारण उन्हें वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक के दौरान डीलर संघ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे. बैठक में रामदत प्रसाद, मंगल सोनी, मनोज गुप्ता, आनंद प्रसाद, दोस्त मोहम्मद, कामेश्वर प्रसाद, कमेश सोनी, मारतियुस कूजूर, देवानंद प्रसाद व मोख्तार अहमद आदि मौजूद थे.