लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में एक चापानल का अतिक्रमण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद के घर के पास कतिपय एक व्यक्ति के द्वारा एक चापानल का अतिक्रमण किया जा रहा है. मिट्टी और पेड़ आदि रख कर उक्त भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि वह चापानल जिंदा है और लोग इसका इस्तेमाल करते है. लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम जल स्त्रोतों का संरक्षण किया जा रहा है तो दूसरी ओर एक जिंदा चापानल का अतिक्रमण किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि यह सड़क साप्ताहिक मंगलवारीय बाजार जाने का शॉर्टकट रास्ता है. यहां से काफी संख्या में लोग गुजरते है. ऐसे में इस चापानल का अतिक्रमण किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने चापानल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग नगर पंचायत से की है.