लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री संदीप कुमार के द्वारा आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई. ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.