लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह चिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निदेशों के आलोक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा राजनीतिक दलों से मतदान केंद्रवार बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की अपेक्षा की गई है, ताकि मतदाता सूची में किए जा रहे दावों एवं आपत्तियों से संबंधित सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके. उपायुक्त ने दलों के जिलाध्यक्ष व सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलए -1 की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, भाजपा जिला महामंत्री अमलेश सिंह, झामुमो केद्रीय सदस्य अरुण दुबे झारखंड, आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय, बसपा जिला अध्यक्ष मुंगेश्वर राम, आम आदमी पार्टी के उपेंद्र शर्मा, राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव व बबलू गिरि आदि मौजूद थे.