लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. मौके पर अपर समार्हता रामारवि दास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक मौजूद थे. इस दौरान उपायुक्त ने ओटी और ओपीडी का निरीक्षण किया. उन्होने अस्पताल के अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने आइसीयू में भर्ती महिला अनारी देवी से मुलाकात की. उन्होने मरीज को रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो को दिया. इसके अलावा उन्होने अनारी देवी का समुचित इलाज करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और आवश्यक दवाईयों का पूरा स्टॉक रखने का निर्देश दिया.