WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की है. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया. मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!